जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर से रामद्वारा जाएंगी। इसके बाद उनकी ओर से रातानाडा में प्रशिक्षण संस्थान, एयरफोर्स क्षेत्र में अमृत योजना के तहत सीवरेज लाइन और एमडीएम अस्पताल कैम्पस में नर्सिंग कॉलेज भवन का लोकार्पण और तनावाड़ा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ करने का कार्यक्रम है। जेडीए तनावड़ा में द्वितीय चरण, लोरड़ी पंडितजी और चैखा ग्राम में आर्थिक दृष्टि से कमजोर अल्प आय वर्ग के लिए करीब 363 करोड़ से 7 हजार 5 सौ 80 आवास बनाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को ही विशेष विमान से जोधपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]