रूह कंपा देगा वीडियो:रूम में थी महिला,अचानक उडने लगी कुर्सी-टेबल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 अक्टूबर 2017, 5:09 PM (IST)

आपने लोगों को भूतों के बारे में तरह-तरह के दावे करते हुए सुना होगा। कुछ लोग इन पर विश्वास करते हैं तो कुछ लोग ऐसी बातों में विश्वास नहीं करते लेकिन एक ऐसी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे देखकर हरकोई हैरान रह गया।

दरअसल एक महिला पर भूत ने अचानक हमला कर दिया और यह वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना मलेशिया के एक होटल की है। दरअसल एक महिला होटल के वेटिंग रूम में बैठी थी।

महिला किसी का इंतजार कर रही थी। उस वेटिंग रूम में महिला के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। अचानक महिला को कुर्सी खिसकने की आवाज आई। उसने पीछे मुडकर देखा तो उसे कोई नजर नहीं आया। महिला फोन पर किसी से बात करने लगी। थोडी देर बाद ही महिला के पास वाली कुर्सी अपने आप खिसक जाती है।


[@ देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?]

महिला डर के मारे फर्श पर गिर जाती है। डरी- सहमी हुई वह महिला वेटिंग रूम से बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ भागती है लेकिन कमरे में रखी टेबल और कुर्सियां कमरे के दरवाजे के पास आकर रूक जाती है। इसके बाद एक अज्ञात शक्ति महिला को दरवाजे के पास से पीछे धकेल देती है।

वीडियो अगली स्लाइड पर


[@ दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!]

महिला फिर उस कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करती है लेकिन अज्ञात शक्ति उसे फिर से उठाकर दरवाजे से दूर फेंक देती है। इसके बाद महिला बेहोश हो जाती है। ये सारा वाक्या कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

[@ देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?]