घरेलू कलह में पति ने उठाया ऐसा कदम सन्न रह गया परिवार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 दिसम्बर 2016, 10:17 AM (IST)

रोहतक। शहर की तेज कालोनी में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उसके पति ने ही चुन्नी के साथ गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी पति ने हत्या बाद करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी पत्नी की हत्या की सूचना भी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका महिला का नाम गीता है जो अपने मायके में अपने पति साथ किराये के मकान में रह रही थी। मृतका गीता की शादी सोनू निवासी सफीदों से हुई थी। पुलिस को आरोपी ने हत्या का कारण घरेलू कलह बताया है। मौके पर डीएसपी और एफएसएल की टीम भी पहुंची। डीएसपी पुष्पा खत्री के अनुसार शनिवार सुबह तेज कालोनी रहने वाले सोनू ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी की उसने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को गीता का शव पड़ा मिला। उसके पति सोनू ने हत्या का कारण घरेलू कलह बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा दिया है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]