महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया अमृता हाट बाजार का उद्घाटन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 8:56 PM (IST)

उदयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शुक्रवार को भंडारी दर्शक मंडप में अमृता हाट बाजार का उद्घाटन किया। बाद में भदेल ने पूरे हाट बाजार का अवलोकन किया और महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। यह हाट 21 दिसंबर तक उदयपुर के गांधी ग्राउंड में चलेगी। संभाग में यह दूसरा आयोजन है। इस आयोजन में बैंकिंग, आरएसटी, उद्योग केन्द्र, कौशल विकास, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की भागीदारी है और साथ ही विभिन्न जिलों के सवा सौ से अधिक स्वयं सहायता समूह इसमें हिस्सा ले रहे है।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

उद्घाटन के अवसर पर मंत्री भदेल ने कहा कि इस तरह के हाट बाजार से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। अब ये महिलाएं इतनी सक्षम हैं कि राजस्थान ही नहीं बल्कि देश में कही भी अपने हुनर से व्यवसाय कर सकती हैं।


आगे तस्वीरों में देखें...

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]