देवेन्द्र चौधरी ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 8:17 PM (IST)

फरीदाबाद। बल्लभगढ विधानसभा में व्यापारी एसोसिएशन अनाज मंडी के सैकड़ों व्यापारियों व दुकानदारों ने अभिनंदन समारोह में मार्किट कमेटी के चेैयरमैन हुकम सिंह भाटी, वाईस चेयरमैन देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री सोहनपाल छौकर का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान सुनील भारद्वाज ने हुकम सिंह भाटी को क्षेत्र व व्यापारियों की कुछ समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर श्री भाटी ने उन्हें जल्द ही हल करवाने का आश्वान दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी व सोहनपाल छौकर, अमित मिश्रा सह संयोजक आईटी सैल भाजपा ने सभी व्यापारियों को डिजिटल पेमेन्ट (कैशलैस) सुविधा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। देवेन्द्र, सोहनपाल व अमित ने व्यापारियों को बताया कि कैशलैस सुविधा से जहां व्यापारियों को लाभ है वही ग्राहकों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने सभी व्यापारियों को डिजिटल पेमेन्ट की मार्गदर्शन मेरा मोबाईल मेरा बटुआ के तहत सरकार द्वारा आयोजित यूआरटी कॉम यूनिफाईड पेमेंट इटरफेस, ई-वैलेट कार्डस, पॉब, आधार इनेव्लड पेमेन्ट सिस्टम, अवस्ट,वचर्ड सप्लीमैट्री सर्विस डेटा के बारे में विस्तृत से जानकारी दी एवं उनके लाभ भी बताया।

इस मौके पर व्यापारियों ने अनाज मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, मंडी में बसो व ट्रक की अवैध पार्किंग बंद की जाये, अनाज मण्ंडी में सीवर लाईन की नियमित सफाई, मंडी में पीने के पानी की समस्या, बिजली के खंभे ना होने की समस्या सहित अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया जिस पर हुकम सिंह भाटी, देवेन्द्र चौधरी ने जल्द ही हल करवाने का आशवासन दिया। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन प्रधान सुनील भारद्वाज, उपप्रधान राज कुमार मंगला, सचिव अनिल कुमार, सह सचिव वरूण गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुप गोयल सहित अन्य व्यापारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]