Radio Jockey- बोलने का हुनर है तो खुलकर बोलिए

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 अक्टूबर 2014, 7:52 PM (IST)

दरअसल रेडियो पर सुनाई देने वाली आवाज से हमारा रिश्ता लगभग एक सदी पुराना है, लेकिन देखते-देखते हर ओर एफएम चैनल्स छा जाने से आरजे या रेडियो जॉकी फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आरजे इन दिनों इतने पॉपुलर इसलिए भी हो गए हैं क्योंकि वे सिर्फ हमसे संवाद ही नहीं करते बल्कि हमारे आस-पास की होने वाली गतिविधियों से भी लगातार अवगत कराते हैं। हर सफल आरजे अपनी खास स्टाइल के कारण ही पहचाना जाता है।

एक आरजे का मुख्य संबंध एफएम से होता है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि एफएम के प्रसारण की क्वालिटी बहुत बेहतर होती है और पिछले कुछ सालों में इसमें तकनीकी तौर पर लगातार बदलाव जारी हैं। एफएम को अपना कòरियर बनाने वालों को सबसे पहले यह बात गांठ बांधनी होगी कि उनकी जॉब नौ से पांच की नहीं होगी, उन्हें कभी भी और किसी भी वक्त बुलाया जा सकता है।

इस मामले में आरजे को खुले विचारों वाला होना चाहिए। आप अपनी निजी जिन्दगी मे चाहे किसी भी दौर से गुजर रहे हों लेकिन एक आरजे के रूप मे आपको सदैव खुश रहना है। आप जिस शहर के आरजे हो उस शहर के बारे मे आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। उस शहर की संस्कृति, समाज और उसमें होने वाले आयोजनों से भली-भांति परिचित होने चाहिए। उस राज्य या शहर की भाषा के बारे में जानकारी होना तो जरूरी है ही, ताकि उसे एक पंच के रूप मे आप प्रयोग कर सकें।

बिना फिल्मी गीतों के एफएम की बात करना ही बेकार है, लिहाजा आपको भी लेटेस्ट फिल्मों के बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए। किस मूवी ने कितना बिजनेस किया, उससे जु़डी चर्चाओं और बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। ध्यान रखें, एक आरजे लाइव शोज की भी एंकरिंग करता है, अगर बोलना आपका जुनून है, लोगों से बात करने की आपमें कला है, अगर आपके हर शब्द में जान है और गलती हो जाने पर आप उस गलती को चतुराई से छिपा ले जाते हैं तो तय मानिये कि आप एक सफल आरजे बन सकते हैं।

इन सब खूबियों के अलावा एक आरजे को कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए। तरह-तरह के साउंड मिक्सर्स, फडर्स, सीडी प्लेयर, कॉल इक्विपमेंट, माइक्रोफोन्स, हेडफोन्स आदि की भी जानकारी होनी ज़रूरी है। आपके मन में आखिरी सवाल यही होगा कि क्या आरजे बनने के लिए किसी ट्रेनिंग की जरूरत होती हैक् ऎसा जरूरी नही है। यह निर्भर करता है की आपके बात करने का तरीका कैसा हैक् आपका स्टाइल, आपकी पर्सनलिटी, भाषा और सबसे अहम बात कि आपमें कितना आत्मविश्वास हैक् एफएम में नाम कमाने वाले बहुत से आरजे कहीं से ट्रेनिंग लेकर नहीं आए और आज सफलता की चरम सीमा पर हैं।

आरजे हंट जगह-जगह पर होते रहते हैं, अगर आप में पहले बताई गई खूबियां हैं तो आप भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। एक आरजे का भविष्य बहुत उज्जवल होता है। केवल प्रतिभा, आत्मविश्वास और डटे रहने की जरूरत है। एक आरजे के तौर पर आप ना केवल अच्छा पैसा कमा सकते हैं बल्कि एड्वर्टाइज्मेंट्स से भी अपनी आमदनी कर सकते हैं। यदि आप मशहूर हो जाते हैं तो दूसरे एफएम चैनल्स में आपको बेहतर पैकेज भी मिल सकता है।