मानसा। जिला पुलिस प्रमुख के कड़े निर्देश के बाद मानसा पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को करीब पांच सौ ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने नाकाबंदी करने के बाद चैकिंग के दौरान मंढोली निवासी हरदेव सिंह उर्फ देबी पुत्र हरनेक सिंह को गिरफ्तार करते हुए भीखी थाने में इसका मामला दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने सैंट्रल को ऑपरेटिव बैक ब्रांच ख्याला कलां के कैंची गेट को तोड़कर तीन एलसीडी, एक राउटर, एक डीवीआर और अन्य सामान चोरी करने के आरोपी हरजीत सिंह पुत्र चरनजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सभी सामान भी बरामद कर लिया है।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]