पंजाब सरकार पर लगा तेल घोटाले का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 6:35 PM (IST)

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की अकाली भाजपा सरकार पर तेल घोटाला करने का आरोप लगाया है। पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि अकाली भाजपा मंत्रियों ने सरकारी वाहनों से 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय किया और लाॅग बुक में इसे चार सौ किलोमीटर तक इंद्राज कराया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जालंधर से कपूरथला का सफर महज 42 किलोमीटर ही है। लेकिन लाॅग बुक में इसे 330 किलोमीटर दर्शाया गया है। इसमें बचा हुआ 288 किलोमीटर का तेल कहां गया। इसका जवाब राज्य सरकार नहीं दे पा रही है। साथ ही उन्होंने अकाली भाजपा मंत्रियों की ओर से कई अवैध कारोबारों में माफिया राज भी चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब के ड्रग सरगना की संज्ञा दी और कहा कि एक अप्रैल 2015 को मोहाली से जीरकपुर और फिर चण्डीगढ़ तक उनकी कार का सफर लाॅगबुक के अनुसार 160 किलोमीटर है। वड़ैच ने कहा कि ये तथ्य तब सामने आए। जब आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश चढ्डा ने आरटीआई एक्ट के तहत इसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने ऐसे कई तथ्य सामने रखे। जिसमें दो शहरों के बीच दूरी के मुकाबले कई गुणा अधिक किलोमीटर का सफर लाॅग बुक में दर्शा रखा था।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]