महिला कांस्टेबल के खाते में 1 अरब रूपए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 5:41 PM (IST)

मैनपुरी। जहां नोटबंदी के बाद से ही पूरे देश में काला धन कहीं फेंका जा रहा है तो कहीं पकड़ा जा रहा। इस से अलग मैनपुरी में एक महिला कांस्टेबल उस समय हैरान रह गई जब वह मैनपुरी के पुलिस लाईन स्थित एसबीआई के एटीएम रुपये निकालने पहुंची।
दो हजार रुपये निकालने के बाद जब एटीएम से बकाया राशि की स्लिप बाहर आयी तो महिला कांस्टेबल के होश उड़ गए।
[@ ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी]

महिला कांस्टेबल के खाते में बकाया राशि 99 करोड़ 99 लाख 97 हजार 707 रुपये 58 पैसे थी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी तुरन्त अपने उच्चाधिकारियों को दी। महिला कांस्टेबल रेखा रानी रजौरी ने पीएम मोदी को भी फैक्स कर मामले की जानकारी देने का प्रयास किया है। महिला कंटेबल का खाता एसबीआई बैंक आगरा में है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]