संभल जनपद का मुख्यालय बनेगा सरकार के गले की फांस

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 5:24 PM (IST)

संभल। जनपद के गठन के साथ ही इसके मुख्यालय को लेकर विवाद चला आ रहा है और एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले इसे हवा मिल गई है। दरअसल कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की पैरवी पर अब अस्थाई जिला मुख्यालय जो कि बहजोई में चल रहा है। उसके स्थान पर अब संभल के नजदीक पंवासा में बनेगा। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश आगामी 20 दिसंबर को करेंगे।

[@ ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी]

चंदौसी और गुन्नौर तहसील से विरोध के सुर आने लागे हैं। वहीं विरोध को शांत करने के लिए ही बीच का रास्ता निकलते हुए बहजोई में अस्थाई मुख्यालय भी बनाया गया। जिस पर सहमती भी बन गयी कि शायद अब यही स्थाई बन जाए। लेकिन, 20 दिसंबर की घोषणा के बाद फिर से यह जिन्न बाहर आ गया है।

[@ अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर ]

2011 में संभल तहसील और चंदौसी व बदाऊं की गुनौर काटकर नया जिला भीम नगर बना दिया गया था। अब यहां जिला मुख्यालय और जनपद के नाम को लेकर काफी विवाद रहा है। वहीं बाद में सरकार बदलने पर भी इस पर काफी आंदोलन हुए। सभी पार्टियों के नेताओं ने भी हाथ पैर मारे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बहजोई ब्लॉक जो संभल, चंदौसी और गुन्नौर से लगभग बराबर दूरी पर है। वहां अस्थाई मुख्यालय बनाया गया। अब चुनाव से पहले फिर मुख्यालय बदलने की बात शुरू हुई है।
जिस पर चंदौसी के नेताओं और वहां की जनता ने ऐतराज जताया है। शुक्रवार को वहां कई संगठन बैठक कर मुख्यालय को लेकर रणनीति बनाएंगे। उनके साथ गुन्नौर के लोग भी शामिल होंगे। फिलहाल ये मामला प्रशासनिक कम और राजनीतिक ज्यादा लग रहा है।
वहीं संभल के नेता चंदौसी में ही मुख्यालय बनवाने पर तुले थे। दोनों जगह पर महीनों आन्दोलन चला था। फिलहाल अब देखना होगा कि संभल जिले के मुख्यालय को लेकर जो सियासी बढ़त लेने की कोशिश की जा रही है वो कहां तक कामयाब होती हैं।

[@ ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी]