डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 3:53 PM (IST)

आगरा। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय गौरव शर्मा चुने गए हैं। वहीं महासचिव पद पर समाजवादी छात्रसभा की लेखारानी चुनी गईं। जबकि इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं एनएसयूआई भी केवल अध्यक्ष पद पर ही जीत दर्ज करा पाई है।[@ फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका]

वहीं चुनाव आयोग की खर्च पर पैनी नजर होगी। उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि आयोग ने वर्तामान परिस्थितियों को देखते हुए ही ऐसा कदम उठाया है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के खर्च की सीमा 40 लाख रूपए से बढ़ाकर 70 लाख रूपए कर दी गई थी। इससे उम्मीदवारों ने भी राहत महसूस की थी।

[@ ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी]