अनुराग को भाजयुमो से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 3:38 PM (IST)

ऊना। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तंज कसते हुए इसे जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत बताया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर की गई टिप्पणी को अनुराग के कार्य में कमी बताया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज ऊना में एक दिवसीय दौरे पर थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से तैयार पीडब्ल्यूडी के वृत कार्यालय भवन का लोकार्पण किया तथा ऑटो मेले का शुभारम्भ भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा की चार्जशीट को लेकर भी निशाना साधा। हाल ही में भाजपा द्वारा संगठन के पुनर्गठित किये जाने के दौरान पार्टी की युवा मोर्चा इकाई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को हटाए जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुराग पर तंज कसा है। उन्होंने इसे जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत चरितार्थ होना बताया है।
मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई के सन्दर्भ में की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी बड़ी वजह अनुराग ठाकुर द्वारा अध्यक्ष के रूप में कार्य कुशलता की कमी बताया है। भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ तैयार की जा रही चार्जशीट को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसे सुनियोजित साज़िश बताया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को माफिया करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी चादर सफेद है, अगर कोई इस पर झूठे दाग लगाने का प्रयास करेगा तो सियासी व क़ानूनी जबाब दिया जाएगा।

[@ फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका]