चेन्नई टेस्ट : पहले दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर बनाए 284, मोइन का शतक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 11:13 AM (IST)

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच का पहला दिन मेहमान टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। एम.ए चिंदबरम स्टेडियम में अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 284 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक मोइन अली 120 रन बनाकर और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों 31 रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं।
भारत की तरफ से लिए गए चार विकेट में से तीन रवींद्र जड़ेजा ने और एक ईशांत शर्मा ने हासिल किया। मैच के तीसरे सेशन में रवींद्र जडेजा ने टीम को चौथी और दिन का आखिरी सफलता दिलाई। जडेजा ने 49 रन के निजी स्कोर पर बेयरस्टो का आउट किया। इससे पहले 86 गेंदों पर मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी हुई थी।


रवींद्र जडेजा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 88 रन बनाने के बाद जो रूट का कैच विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने खूबसूरती से लपका। रूट के 144 गेंदों की पारी में 11 चौके शामिल है।

इससे पहले जेनिंग्स को टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाले इशांत शर्मा ने आउट किया। जेनिंग्स 7 गेंदों पर केवल 1 ही रन बना सके। एलिएस्टर कुक को इस सीरीज में रविंद्र जडेजा ने एक बार शिकार बनाया। कुक केवल 10 रन ही बना सके। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम सीरीज 3-0 से पहले ही जीत चुकी है। अब विराट टीम की कोशिश होगी सीरीज पर 4-0 से कब्जा जमाने की।

[@ इस मामले में पहले स्थान पर आए विराट कोहली, ये हैं टॉप-10]

दोनों ही टीमों ने कई अहम बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा और शानदार फॉर्म में चल रहे जयंत यादव के बदले अमित मिश्रा को टीम में शामिल किया है।
हाल ही में इशांत शर्मा की शादी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से हुई है। ऐसे में यह उनके लिए काफी अहम मैच है।
इंग्लैंड के लियॉम डाउसन अपना पहला मैच खेलेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड की भी टीम में वापसी हुई है। एंडरसन और वोक्स यह मैच नहीं खेलेंगे।

[@ रोहित सहित 3 बल्लेबाजों के बराबर आए वार्नर, सिर्फ इनसे पीछे]

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे है। भारत ने मुम्बई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक पारी और 36 रनों की जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की।
चेन्नई मैच भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अहम है। अश्विन ने मुम्बई टेस्ट में 12 विकेट लेकर भारत की जीत तय की थी। वह इस सीरीज में भारत के लिए निर्णायक साबित हुए हैं।
यही हाल कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने इस सीरीज में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिए हैं।

[@ अश्विन की कमाल की गेंदबाजी, इन दो गेंदबाजों से ही हैं पीछे]