वॉर्ड ब्वॉय ने किया मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016, 10:30 AM (IST)

रोहतक। हैल्थ एन्ड साइंस यूनिवर्सिटी रोहतक के अधीन स्टेट मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रोहतक के महिला मेंटल वार्ड में भर्ती एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ वार्ड ब्वॉय उमेश गिरी निवासी उत्तराखण्ड द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से विक्षित महिला स्टेट मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में ईलाज के लिए करीब तीन माह से भर्ती थी। आरोप है कि वॉर्ड ब्वॉय मानसिक रूप से विक्षित महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का पता तब चला जब वह गर्भवती हुई। वार्ड की एक स्टाफ नर्स इस पीडि़त मानसिक से पूछा तो उसने वार्ड ब्वॉय की पहचान की और बताया कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। स्टाफ नर्स ने संस्थान के प्रशासन को इसकी जानकारी दी। हॉस्पिटल के डिप्टी मेडिकल सुप्रिडेंट ने इस दुष्कर्म की पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षित महिला का मेडिकल करवा दिया है। जिसमे रेप की पुष्टि हुई है ,उधर आरोपी ने भी पुलिस के सामने अपराध स्वीकार कर लिया है।


ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी