नई दिल्ली। संसद में इन दिनों किसी की बात नहीं सुनी जा रही। सत्ता पक्ष व
विपक्ष दोनों ही अपनी तरह से संसद में शोर मचाते हैं,उसी शोर के बीच कुछ
नेता अपनी बात रखते हैं और फिर एक दूसरे पर संसद को बाधित करने का आरोप
लगाते हैं। इन हालात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से अलग से मुलाकात करने वाले हैं। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे
मुलाकात का वक्त तय हुआ है।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस मुलाकात में
राहुल गांधी पीएम मोदी से मिल कर किसानों की समस्याओं को सामने रखेंगे।
बताया जा रहा कि राहुल गांधी पीएम कोे किसानों के कर्ज माफी को लेकर ज्ञापन
सौंपेंगे।
ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी
याद रहे,राहुल गांधी ने बुधवार को ही पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बडा हमला
करते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस आरोप के ठीक दो दिन के बाद
दोनों नेता मिलेंगे।
ऎसे बहुत कम मौके आए हैं जब संसद के बाहर ये दोनों नेता मिले हों। नोटबंदी
के बाद से राहुल गांधी कह रहे हैं कि इस फैसले के चलते किसानों के भूखे
मरने की नौबत आ गई है।
गुलाम नबी ने उठाया था मामला...
ताजमहल पर
क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी
किसानों की समस्याओं के मामले को गुरूवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी
जोरशोर से उठाया था लेकिन उस समय सदन में भाजपा सांसदों की ओर से शोर मचाया
जा रहा था। आजाद ने तब कहा कि इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि
सत्तारूढ दल सदन को नहीं चलने दे रहा है।
सत्तापक्ष का लोकसभा बाधित करना अप्रत्याशित : सिंधिया
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि
सत्ता पक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित करना अप्रत्याशित है।
सिंधिया ने कहा, संसदीय इतिहास में हम पहली बार यह देख रहे हैं कि सदन की
कार्यवाही बाधित करने का प्रयास सत्तापक्ष कर रहा है। उनके वरिष्ठ मंत्री
उन्हें उकसा रहे हैं। वे सदन में पोस्टर लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले एक सप्ताह से सदन की कार्यवाही बाधित करने का वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे ऐसा आखिर क्यों कर रहे हैं?
सिंधिया ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा, वे भयभीत हैं और चर्चा से भाग रहे हैं। वे अपना मुंह छिपा रहे हैं। लेकिन, पूरा विपक्ष मिलकर उन्हें बेनकाब करेगा। सरकार तथा विपक्ष दोनों एक दूसरे पर संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा चर्चा से दूर भागने का आरोप लगा रहे हैं।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद