शियाट्स का पलटवार, गिरफ्तारी नहीं तो ईसाई संस्थान होंगे ठप

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 7:23 PM (IST)

इलाहाबाद। सूबे में हड़कंप मचाने वाले शियाट्स मामले में आज नया रूप अख्तियार कर लिया। मामले को धार्मिक व सामुदायिक रूप से जोड़ दिया गया। शियाट्स संस्थान के शिक्षक व कर्मचारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गयी है। शियाट्स प्रशासन की ओर से जो ज्ञापन दिया गया उसमें घटनाक्रम का न सिर्फ जिक्र है।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

बल्कि यह भी बताया कि गुरुवार को भी अतीक अहमद के गुर्गो ने धमकी दी। जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से सभी को दहशतजदा किया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कल जो लोग आये थे उनमे से ही काफी लोग थे जो आज भी गाड़ियों के काफिले के साथ आये। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तो इलाहाबाद में ईसाई समुदाय के सभी संस्थान बंद कर दिए जाएंगे।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

विरोध कर रहे शियाट्स के लोगों से एडीएम सिटी ने ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शियाट्स प्रशासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विशेष तौर पर उन्हे और उनके कॉलेज को निशाना बनाया गया। मामले में कार्रवाई न होने पर हम कड़ा फैसला लेंगे।

ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी