जौनपुर। कस्बा के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्यअतिथि एसओ विश्वजीत प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती। जरूरत सिर्फ इनके निखारने की है। ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को हम निखार सकते हैं।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद
अध्यक्षता स्कूल की संस्थापिका पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल व संचालन वर्षा तिवारी और जेम्स टिग्गा ने किया। प्रबन्धक रोहित पाल व प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष पाल, ललित प्रताप पाल, देवेंद्र पाल, सन्तोष पाल, जेम्सन निरालकेस, श्वेता श्रीवास्तवा, निर्मला टिग्गा, रिम्पी गौड़, सोनी पाल, अर्चना विश्वकर्मा, लालचंद यादव अन्य उपस्थित रहे।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर