भारत और ऑस्ट्रेलिया के विद्यार्थियों के बीच हुई परिचर्चा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 6:45 PM (IST)

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय में ऑस्ट्रेलिया से आए प्रोफेसर और 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर परिचर्चा में भाग लिया। ऑस्ट्रेलिया के एंडियेवर कॉलेज प्रोफेसर डॉ. जेविन कासल व डॉ. रैनी ने विभाग के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ दोनो देशों की संस्कृति, साहित्य, कला संगीत, प्राकृतिक चिकित्सा व सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसरों ने विश्व में हिंसा, युद्ध और विभिषिका जैसे मसलों पर चर्चा की। साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को इनसे निपटने में महत्वपूर्ण बताया। श्रमजीवी महाविद्यालय के प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया ने कहा कि अगर पृथ्वी पर मानव में प्रेम व सहिष्णुता को बढावा दिया जाए, विभिन्न देशों और संस्कृतिया आपस में मिले तो उसे एक बेहतर जगह बनाई जा सकती है। परिचर्चा मे भाग लेने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया से आए विद्यार्थियों ने कॉलेज लाइब्रेरी और विभिन्न डिपार्टमेंट्स का अवलोकन भी किया।


ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी