केजरीवाल कर रहें है दोयम दर्जे की राजनीति-बराला

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 4:58 PM (IST)

रोहतक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में वोट के लिए केजरीवाल दोयम दजे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर केजरीवाल का दोगला रवैया है। वहीं बराला ने इनेलो नेता अभय चौटाला के 23 फरवरी को एसवाईएल नहर की खुदाई करने के बयान की निंदा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बुधवार को रोहतक में थे। बराला का कहना है कि नोटबंदी को लेकर पूरा देश केंद्र सरकार के निर्णय के साथ है। केजरीवाल की कहानी सब जान चुके हैं। वे लोगों को बरगलाने के लिए तथ्यों से परे मुद्दे उठाते हैं। बराला ने एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि दुनिया की कोई ताकत एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने से नहीं रोक सकती। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से वे पूरी तरह से आशांवित हैं कि हरियाणा को उसके हक का पानी जल्द मिलेगा। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। बराला ने सीधे तौर पर इनेलो नेता अभय चौटाला का नाम लिया।


अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड