यहां एक दिन में बन जाता है आधुनिक सुविधाओं से लैस बंगला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017, 2:20 PM (IST)

लंदन। आमतौर पर एक सामान्य बंगला बनाने में कई महीने लग जाते है, लेकिन ब्रिटेन की एक निर्माण कंपनी ने एक दिन में बंगला बनाने का तरीका इजाद किया है। विलरबाई इनोवेशन नाम की ये कंपनी एक और दो बेडरूम वाले बंगले बनाती है। इस बंगले में चार लोगों का परिवार आराम से रह सकता है। बताया जा रहा है कि इस बंगलों को खडा करने से पहले इनकी नींव जैयार की जाती है। फिर लकड़ी से तैयार बंगले का ढांचा उस पर फिट किया जाता है। अंत में ऊपर की छत रखी जाती है।

जॉनसन कंस्ट्रक्शंस के एमडी एंडी जॉनसन का कहना है कि उसी जगह पर तुरंत घर के निर्माण से फायदा ये होता है कि सारी चीजें एक बार में ही बन जाती हैं। विलरबाई इनोवेशन ने ये बंगले यॉर्कशायर के हल में बनाए हैं। कंपनी ने दो महीने में 33 बंगले बनाए हैं।
इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी

कंपनी बंगला बनाने से पहले उसका ढांचा अपने कारखाने में तैयार करती है। इन ढांचों को घर की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाता है। लकड़ी के इन ढांचों में बिजली के तार, फिटिंग और गैस सप्लाई का पूरा इंतजाम रहता है। मॉड्यूलर किचन और बाथरूम भी पहले से ही बना लिए जाते हैं और उन्हें फिट कर दिया जाता है। कंपनी बंगले के साथ-साथ बेड, सोफ़ा और आलमारी जैसी जरूरी चीजे भी मुहैया कराती है।
ये है दुनिया की सबसे बजुर्ग महिला,हर रोज सेवन करती है...

अगर कोई शख्स चाहे तो मकान बनने के कुछ ही देर बाद उसमें रहना शुरू कर सकता है। खास बात ये कि ये बंगले जेब पर बहुत बोझ नहीं डालते हैं। दो बेडरूम वाले बंगले की कीमत 50 लाख रुपये और एक बेडरूम वाले बंगले की कीमत 45 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि इन बंगलों की उम्र 60 साल है। कंपनी को उम्मीद है कि ये बंगले सस्ते होने की वजह से लोगों में तेजी से लोकप्रिय होंगे।
...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!