पटियाला। बस स्टैंड के पास आर्य समाज रोड पर बने कपड़ों के बुटीक में मंगलवार देर रात डेढ़ बजे आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात को लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक यश ने बताया कि रात्रि करीब एक बजे उन्हें आग की सूचना मिली थी।
अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड