दो साल के अंदर पांच साल जैसा विकास कार्य होगा - कृपलानी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 12:52 PM (IST)

जयपुर । यूडीएच मंत्री के रूप में श्रीचंद कृपलानी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया। उन्होंंने कहा कि उनका विभाग मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत विकास के एजेंडे को लेकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शहरों का भी विकास होगा। चाहे जयपुर के रिंग रोड का मामला हो, मेट्रो प्रोजेक्ट, या कॉलोनियों के नियमन का मामला हर क्षेत्र में दो साल के भीतर पांच साल जैसा कार्य होगा। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यूडीएच मंत्री के कक्ष में हवन-यज्ञ हुआ। इसके बाद सवा ग्यारह बजे यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल, बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बीजेपी के मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक पिंकेश पोरवाल समेत बीजेपी के कार्यकर्ता और यूडीएच मंत्री के समर्थक मौजूद रहे।
अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली