बॉलीवुड को चार बडी ब्लॉकबस्टर देने वाले और फिल्म उद्योग के सबसे बडे बैनर यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपडा पहली बार अपनी पत्नी रानी मुखर्जी के साथ किसी पार्टी मेंं एक साथ दिखे गए हैं। इन क्षणों को कैमरे ने अपने आप में अनमोल धरोहर के रूप में समेटा है। पिछले 21 साल में चार फिल्म बनाने वाले आदित्य कभी पत्रकारों के सामने नहीं आते हैं न ही उनकी कोई फोटो मीडिया क्लिक कर पाता है।
पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!
रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा मंगलवार रात पहली बार साथ में नजर
आए। यह उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर इसलिए भी रही क्योंकि दो साल पहले
शादी कर चुका यह कपल आज तक कभी भी साथ में पब्लिक में नजर नहीं आया था।
ज्ञातव्य है कि दो साल पहले रानी और आदित्य ने पेरिस में गुपचुप तरीके से
शादी कर ली थी।
अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत
इस शादी में सिर्फ दोनों पक्षों के परिजन ही शामिल
हुए थे। पिछले साल दोनों को एक बेटी भी हुई है जिसका नाम अदिरा रखा है। कल
रात यह दोनों स्टार्स जब साथ में नजर आए तो फोटोग्राफर्स के लिए यह शानदार
मौका था, जो कि उन्होंने मिस नहीं किया। दोनों मुंबई, बांद्रा के एक
रेस्टोरेंट से निकल रहे थे। यहां पर यह दोनों अपने दोस्तों के साथ इकठ्ठे
हुए थे। इनमें कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी शामिल थीं।
पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!
रानी ने
जहां लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी वहीं आदित्य ब्लैक कलर की
स्टाइलिश शर्ट पहने नजर आए। मालूम हो कि यह दोनों ही स्टार्स कैमरों की
लैशलाइट से आमतौर पर दूर ही रहते हैं। जहां आदित्य अब तक किसी भी विवादों
से जुड़ी खबरों में नहीं आए हैं, वहीं रानी भी पब्लिक डिस्कशन का हिस्सा
बनना पसंद नहीं करती हैं।
यूं बिंदास अंदाज में मनाया नव्या ने बर्थ डे
हालांकि आदित्य में शादी के बाद से बदलाव आया है
और वह पब्लिक इवेंट्स और प्रोग्राम्स में नजर आते रहे हैं। हाल में आदित्य
की नई फिल्म ‘बेफिक्रे’ रिलीज हुई है।
यूं बिंदास अंदाज में मनाया नव्या ने बर्थ डे