बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016, 7:41 PM (IST)

आजमगढ़। अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह घटना मंगलवार को बरदह थानाक्षेत्र के सरांवा स्कूल के पास घटी। मृतकों में आलोक उम्र 27 वर्ष पुत्र महाबल व नागेश्वर उम्र 32 वर्ष पुत्र कंचन यादव शामिल हैं। दोनों ही इसी थानाक्षेत्र के अवदह गांव के रहने वाले थे। यह दोनों एक ही गांव के होने के साथ.साथ अच्छे मित्र थे और साथ ही दिल्ली रहकर कमाते थे। इसी 10 नवम्बर को दोनों साथ ही घर आये।
यह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर भीरा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने इन्हें धक्का मार दिया। हादसे में इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उधर से गुजर रहा बरदह का ही रहने वाला पैदल राहगीर राहुल उम्र 22 वर्ष पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?