महिलाओं ने लगाया पुलिस पर तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016, 10:22 AM (IST)

यमुनानगर। शहर की हमीदा पुलिस चौकी में देर रात दर्जनों महिलाओं चौकी में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस पर नशे के तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं महिलाओं के इस हंगामे को देखते ही पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए निकली। लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी नशे का सौदागर नहीं मिला खाली हाथ पुलिस को लौटते देखते देख महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। हंगामा कर रहीं महिलाओं का कहना है कि पुलिस वाले तस्कारों से पैसे लेते है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। नशे के बढ रहे चलन को देख अब स्थानीय लोग ही नशे के विरोध में उतरने लग गए है। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर के हमीदा इलाके में देखने को मिला यहा पर स्मैक जैसे नशे की तस्करी को लेकर लोग इतने परेशान हो चुके है कि देर रात उनके सब्र का बांध टूट गया और महिलाओं के साथ कुछ युवा मिल कर हमिदा पुलिस चौकी पहुंचे।


500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार