निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 दिसम्बर 2016, 7:58 PM (IST)

उदयपुर। ’लब्बैक या रसूलल्लाह’ ’पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल-या रसूल’ के बुलंद नारों के बीच सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में अकीदतों एहतराम के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। पैगम्बर-ए-रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर दोपहर में जुलूसे मोहम्मदी अंजुमन चैक से रवाना हुआ।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

अंजुमन चैक से जुलूस ए मोहम्मदी सिंधी बाजार, बडा बाजार, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हरवेनजी का खुर्रा होते हुए शाम तक हाथीपोल पहुंचा। जहां विभिन्न मोहल्लों से आए जुलूस भी इसमें शामिल हुए। अलीपुरा, पहाडा, आयड, रहमान कॉलोनी, खांजीपीर, खेमपुरा, धोलीबावडी का जुलूस सीधे हाथीपोल पहुंचा। जहां जुलूस ने विशाल रूप ले लिया। जुलूस का एक छोर नई पुलिया पर था। तो दूसरा अम्बावगढ आयुर्वेदिक कॉलेज चैराहे पर नजर आया। मल्लातलाई होते हुए शाम 6 बजे ब्रह्मपोल स्थित मौलाना जहीरूलहसन साहब की मजार पर पहुंचा। जहां चादर चढ़ाने की रस्म के साथ ही सलातों सलाम पढा गया और लोगों ने इस्तकबाल कर जुलूस में शामिल लोगों को स्टॉल लगाकर तबर्रूक बांटे।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

जुलुस ए मोहम्मदी में अधिकांश लोग सफेद लिबास में शामिल हुए। जुलूस के साथ चल रहे बैण्ड पर युवा ’खुशियां मनाओ मरहबा, आका का मिलाद आया’, मैं तो मिलादी हूं, सोणा आया नी सज दिया गलियां बाजार सहित मोहम्मद साहब की शान में कई नातियां कलाम पेश किए। हाथीपोल पर बनाए गए मंच पर गरीब नवाज की शान में नआते पढ़ी गई।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद