विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे दल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 दिसम्बर 2016, 5:06 PM (IST)

जालंधर। विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वराज पार्टी ने प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अजित झा और राष्ट्रीय कार्यक्रम के सदस्य राजीव गोदारा ने कहा कि देश के 114 जिलों और सात राज्यों में इलेक्टेड बाॅडी का गठन किया जा चुका है और वो नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी इलेक्टेड बाॅडी का गठन किया जा चुका है और माझा, मालवा और दोआबा से 11 सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने पंजाब में इलेक्टशन नहीं लड़ने और नोटबंदी के साथ पंजाब में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होेने को लेकर दिल्ली में 18 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कही।

आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी