अजमेर। बीती रात कुछ लोगों की ओर जेएलएन अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ करने वाले आरोपी युवक दुर्घटना में घायल युवक के साथ आए थे और इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बाद में अस्पताल प्रशासन की समझाइष के बाद मामला शांत हुआ और आरोपियों ने तोड़फोड़ को स्वयं के खर्चें पर सही कराने का आश्वासन दिया है। आरोपी युवक घुघरा घाटी इलाके में हुई दुर्घटना में घायल युवक का इलाज कराने आए थे। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!