जोधपुर। उम्मेद अस्पताल में सोमवार का दिन ऐसी पहल का गवाह बन गया। जो बेटियों के लिए अभिनव प्रयोग से कमतर नहीं हो सकता। इस दौरान अस्पताल में बेटियों के जन्म पर शानदार उत्सव का आयोजन करते हुए खुशियां मनाई गई और उन माताओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी कोख से बेटियों को जन्म दिया है। अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने समाज में बेटी जन्म पर खुशी नहीं मनाने की परिपाटी को बदलने की दिशा में ये सम्मान किया। इस मौके पर महासंघ सदस्यों ने कहा कि उनकी ये पहल जारी रहेगी और वे बेटियों का कद ऊंचा करने की दिशा में काम करते रहेंगे। उन्होंने बेटा बेटी को एक समान मानते हुए बेटी जन्म पर घर के आसपास पांच पेड़ लगाने की भी अपील की।
खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी फर्श पर मां