स्टार्स फोरम का अधिवेशन संपन्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 दिसम्बर 2016, 1:37 PM (IST)

धर्मशाला (कांगड़ा)। स्टार्स फोरम का 7वां वार्षिक अधिवेशन कार्ड प्रशिक्षण केंद्र सिद्धबाड़ी में रविवार को संपन्न हो गया। अधिवेशेन में चर्चा का मुख्य विषय आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए उद्यमिता एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आ रही दिक्कतें रहा। कार्ड की राष्ट्रीय निदेशिका पदमश्री क्षमा मेत्रे, जोकि स्टार्स फोरम की स्वैच्छिक न्यासी भी हैं, ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में देश भर के 13 प्रांतों के करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 22 अनुभवी वक्ताओं ने अपनी सीख, अनुभव व चुनौतियों को सांझा किया।
अधिवेशन के पहले दिन आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए समाजिक उद्यमिता, कौशल विकास, पारंपरिक व्यवसाय एवं नवीकरण ऊर्जा संबंधित आयोपार्जन अवसर आदि विषयों पर चर्चा हुई। दूसरे दिन कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए पशुधन विकास, गरीबों के लिए जीवोकोपार्जन संबंधित कार्य आदि विषयों पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा की।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी