नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में सोना और नकदी को लेकर तेजी से छापे
मारी चल रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर
सीआईएसएफ ने 16 किलो सोना बरामद किया है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसी
सीआईएसएफ ने दो परिवारों के पास से यह गोल्ड बरामद किया। प्राप्त जानकारी
के अनुसार यह लोग सोने को बच्चे के डायपर और तौलिए में छुपाकर ले जा रहे
थे।
सीआईएसएफ ने दावा किया है कि दुबई से दिल्ली आ रहे छह यात्रियों
से 16 किलो सेना जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग सूरत के रहने
वाले है और इनके साथ 2 बच्चे भी है। यह लोग सोने को बच्चे के डायपर और
तौलिए में छुपा रखा था, लेकिन कस्टम अधिकारियों से यह बच नहीं सके। कस्टम
अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे है।
-> आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
सीआईएसएफ अधिकारी के मुताबिक
नोटबंदी के बाद से दिल्ली एयरपोर्ट से अब तक 6.9 करोड़ कैश बरामद किया जा
चुका है। इसके अलावा ब्लैक को वाइट करने के लिए यूज हो रहा 9 करोड़ रुपए का
गोल्ड भी जब्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा
दी गई है और हर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। 10 से ज्यादा विदेशियों को
भी पैसे के साथ दबोचा गया है।
-> आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी