फाजिल्का। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम की फिर से बहाली की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। जलालाबाद पश्चिम के एसडीएम कार्यालय में दिए जा रहे धरने के दौरान प्रशासन की ओर से टैंट की स्वीकृति नहीं दिए जाने के चलते ये कर्मचारी तेज ठंड में भी खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं। जानकारी देते हुए यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सुखजीत सिंह, महासचिव रणबीर सिंह, ढंडे और जिला प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों यूनियन नेताओं की उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ हुई मुलाकात में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए चर्चा हुई थी। जिसमें उप मुख्यमंत्री ने यूनियन नेताओं को पूरा भरोसा दिलाया था कि शनिवार, रविवार और सोमवार की सरकारी छुट्टी होने के बाद अगले दो कार्यालय दिवस में उनकी मांग पर पूरी चर्चा की जाएगी। उन्होंने इन दो दिनों में उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने की घोषणा भी की। जिससे आने वाले चुनाव में सीधे तौर पर अकाली भाजपा सरकार को नुकसान होगा। इस मौके पर फाजिल्का ईटीयू के जिलाध्यक्ष जगनंदन, अशोक शरारी, दर्शन सिंह, परमिंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, श्याम सुंदर और सतीश कुमार भी मौजूद रहे। जिन्होंने इस धरने को समर्थन दिया। साथ ही लुधियाना से आए हरकंवल, भूपिंद्र सिंह, आनंदपुर साहिब के नरिंद्र सिंह पटवारी, विजय मक्कड़, अमनदीप सिंह और ओमप्रकाश ने भी संबोधित करते हुए समर्थन दिया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी