प्राईवेट स्कूल के संचालकों की कार्यशाला सम्पन्न

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 दिसम्बर 2016, 6:56 PM (IST)

भरतपुर। प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्कूल शिक्षा परिवार के सहयोग से एक कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन स्थानीय खेरापति मोहल्ला स्थित ए.के.एम.सी.सै. स्कूल में हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता स्कूल शिक्षा परिवार के सम्भाग प्रभारी एवं प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभान सिंह कुन्तल थे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता ने स्कूल संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेजो के संधारण किस प्रकार किये जाऐ इस पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के बाद आयोजित बैठक में उपस्थित सभी निजी विद्यालय संचालको ने सरकार के द्वारा की जा रही मनमानी का एक स्वर में विरोध किया। अब आर.टी.ई. का भुगतान ना करने का डर दिखा कर पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराये जाने को कहा जा रहा है। केन्द्रीय सरकार की द्वारा मांगी जा रही कह कर वह जानकारी भी मांग रही है जो केन्द्रीय सरकार ने नही मांगी। इस अवसर पर साथियों ने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा जिस प्रकार सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए विभिन्न सुविधाऐं दी जाती है ,उन सुविधाओं को निजी विद्यालय के बच्चो को क्यो नहीं दिया जाता है।
इस अवसर पर सभी साथियों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा पोर्टल की विसंगतियो को दूर नहीं कर देती तब तक जिले का कोई भी विद्यालय पोर्टल नहीं भरेगा। बैठक के अन्त में निजी विद्यालय संचालक घनश्याम और विजय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस कार्यशाला और बैठक में धनेश आर्य, उमेश अग्रवाल, जलसिंह, प्रमोद सिंह, सुशील लवनियॉ, शिवसिंह चैधरी, सुरेन्द्र सिंह, कैलाश शर्मा, राजेन्द्र गर्ग, सजल अग्रवाल, हकिम सिंह, ओमवीर कुन्तल, खुराना , सुनील तॅवर, कपिल गुप्ता, नवीन वशिष्ट व ब्लॉक के अन्य संचालक उपस्थित रहे। कार्यशाला और बैठक का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया।


आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी