जयपुर। छोटी काशी में रविवार को व्यंजन द्वादशी के अवसर पर मंदिरों में भगवान को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। द्वादशी पर ठाकुरजी को बाजरे के गर्म खींचड़े का भोग लगाया गया। शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर में सुबह से भक्तों कतारें लगी रही जो श्यन तक अनवरत रही। अराध्य गोविन्ददेवजी को विशेष सुनहरे पारचे की पोशाक धारण कराई गई। इस अवसर पर मंदिर में ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में भगवान का छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दिन दोपहर में राजभोग की झांकी स्थान पर व्यंजनों के साथ ठाकुरजी के समक्ष दोपहर 1 00 से 2 00 बजे तक विशेष भोग की झांकी सजाई गई।
।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में व्यंजन द्वादशी कई प्रकार भोग की झांकी सजाई ।
मंदिर
प्रवक्ता राजकुमार चतुवेर्दी ने बताया कि सुबह माता गीता एवं भगवान गणेश ,
मां दुर्गा , श्याम प्रभू का सुबह पंचामृत से अभिषेक करवाकर सर्दी की नवीन
पोशाक धारण करवाई । फूलों से श्रृंगार किया गया। मंत्रोंच्चार के साथ
मेवा मिश्रित पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इसमें गजक, रेवड़ी, तिलपट्टी,
गर्म दूध, बाजरे का चूरमा का भोग अर्पिक किया गया। । ठाकुरजी को मखमली गर्म
कपड़े धारण करवाई गई। रामगंज चौपड़ स्थित मुरली मनोहरजी मंदिर में भी
व्यंजन द्वादशी धूमधाम से मनाइ गई । पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में
शुक सम्प्रदाय पीठाधीश्वर अलबेलीमाधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में व्यंजन
द्वादशी पर पकवानों की झांकी सजाई गई।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
चांदनी चौक के ब्रजनिधिजी
मंदिर में पुजारी भूपेन्द्र कुमार रावल के सानिध्य में ठाकुरजी का अभिषेक
कर पौशाक धारण करवाई गई। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक 56 भोग की झांकी सजाई।
आनंदकृष्ण बिहारी में मंदिर में पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा के सानिध्य में
ठाकुरजी को पौशाक धारण करवा कर विशेष भोग लगाया। ब्रह्मपुरी स्थित गोपीनाथ
के मंदिर में शाम 3 से 4 बजे तक 56 भोग की झांकी सजाई।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
चौड़ा रास्ता के
राधा दामोदरजी मंदिर में भी सुबह ठाकुरजी का विशेष अभिषेक कर नूतन पोशाक
धारण करवाई । महंत मलय गोस्वामी ने बताया कि ंशाम को विशेष झांकी सजाई गई।
पुरानी बस्ती के राधा गोपीनाथजी मंदिर में पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। बड़ी
चौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण बाईजी मंदिर में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती
के सान्निध्य में ठाकुरजी का सुबह पंचामृत से अभिषेक करवाकर सर्दी की नवीन
पोशाक धारण करवाई गई
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी