वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 8:57 PM (IST)

करनाल। पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा में काम करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देशों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के वाहनों को भी जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के बाद कैथल के राजौंद निवासी कर्मबीर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करनाल के शिव काॅलोनी निवासी सोनू और आनंद विहार काॅलोनी निवासी लीलू उर्फ अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दस मोटर साइकिल भी बरामद की है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह