विधानसभा चुनावों में लोग करेंगे सही गलत का सही फैसला - उप मुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 7:27 PM (IST)

जलालाबाद। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया और काफी पीछे धकेल दिया था। लेकिन पिछले दस साल के दौरान अकाली दल भाजपा सरकार ने पंजाब का चहुंमुखी विकास किया है और आज पंजाब खुशहाली की राह पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जान चुकी है कि कौन सही है और कौन गलत। जिसका जवाब वे आने वाले विधानसभा चुनाव में दे देंगे।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

वे शनिवार को जलालाबाद में विधानसभा चुनाव के दौरान कई विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। विकास कार्यों के तहत उन्होंने अरनीवाला में स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सिस्टम का उद्घाटन किया। तो जलालाबाद में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनी लडकों के स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन किया और 25 लाख रुपए स्कूल का फर्नीचर खरीदने के लिए भी दिए।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

उपमुख्यमंत्री ने जलालाबाद को आॅपरेटिव कृषि विकास बैंक की नई इमारत का भी उद्घाटन किया और डाॅ बीआर अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया। बादल ने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी किया और कहा कि इस अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। अंत में बादल ने लाभपात्रियों को गैस कनेक्शन और चूल्हे बांटे और जलालाबाद में पिछले सात सालों के दौरान खर्च की गई 7 सौ करोड़ की राशि के बारे में बताया।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के ओएसडी सतीन्द्रजीत सिंह मन्टा, परमजीत सिंह सिधवा, विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, चेयरमैन प्रेम वलेचा, जिला प्रधान अशोक अनेजा, एसएसपी नरेन्द्र भार्गव और अन्य नेता मौजूद रहे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी