बार्सिलोना। स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फॉरवर्ड और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब के साथ नए करार के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी स्पेनिश क्लब के साथ एक नए करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, जो 2022 तक जारी रहेगा। अर्जेंटीना के 29 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी की बार्सिलोना के साथ वर्तमान के करार की अवधि जून 2018 तक है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच लुइस एनरीक का कहना है कि वे दोनों खिलाडिय़ों के साथ नए करार की चर्चा की बात से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उरुग्वे के 29 वर्षीय खिलाड़ी सुआरेज का करार बार्सिलोना के साथ समाप्त होने के करीब है। लीवरपूल के पूर्व खिलाड़ी क्लब के साथ 2014 में जुडऩे के बाद से दो स्पेनिश लीग खिताब और चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं।
-> टॉस हारकर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने में धोनी तीसरे नंबर पर, कोहली...
बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेयु ने कहा कि करार संबंधी बात
हो चुकी है और कुछ चीजों को सुलझाना बाकी है। इसके बाद हम अगले कुछ दिनों
या सप्ताहों में घोषणा कर देंगे। अध्यक्ष ने कहा कि वे सुआरेज को भविष्य
में कई साल तक बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि वे
उनके लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
(IANS)
-> हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के ये 10 हैं श्रेष्ठ प्रदर्शन