बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 6:12 PM (IST)

भरतपुर। महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय ने बी.एड परीक्षा 2016 प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सतीश त्रिगुणायत ने बताया कि कुल 4088 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जिनमें से 3870 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये। बजरंग टी.टी. कालेज, डीग का परीक्षा परिणाम रोका गया है। जिसके परिणाम बाद में घोषित किया जायेगा इस सत्र के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के सभी परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस अवसर पर डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र शर्मा एवं डॉ. राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।


नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट