रहस्यमय परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 6:10 PM (IST)

आजमगढ़। रहस्यमय परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का नाम प्रियंका उम्र 20 वर्ष पत्नी अनिल चौहान है। वह मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के धर्मपुर तिलहवा गांव की रहने वाली थी। पारिवारिक कलह की वजह से उसने गुरूवार की रात अपने ऊपर मिट्टïी का तेल गिराकर खुद को आग के हवाले कर लिया था। गंभीर हालत में उसे यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाते ही मऊ जिले के घोसी थानाक्षेत्र के मोसीना गांव निवासी मृतका के पिता राधेश्याम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी दो वर्ष पूर्व ही उनकी बेटी की शादी हुई थी।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...