घायलों का कुशलक्षेत्र पूछने पहुंचे मंत्री व सांसद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 2:31 PM (IST)

बारां। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तुलसां में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम से भाग लेकर लौटते समय सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्तियों का कुशलक्षेम पूछने शनिवार को कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी, परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान व सांसद दुष्यन्त सिंह अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर जिला कलक्टर व वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के चेयरमैन प्रेम गालव भी बारां जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। तुलसां में मुख्यमंत्री की सभा के पश्चात लौटते समय सेनीटेशन, वाटर एंड हैल्थ केयर नाम के एनजीओ के कार्यकर्ताओं की गाड़ी को पीछे से अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए थे। इनमें से 3 को गंभीर अवस्था में कोटा रेफर किया गया है। शेष का बारां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट