भराड़ी स्कूल का वार्षिक समारोह 12 को

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 1:36 PM (IST)

चंबा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 दिसंबर को राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 13 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आवंह, 15 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौवाडी, 16 को राजकीय उच्च पाठशाला मनहूता और 17 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर के वार्षिक समारोह में भी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह 14 दिसंबर को जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे ।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह