नोटबंदी और नए नोट न मिलने से एक और मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016, 11:00 AM (IST)

हाथरस। हाथरस जिले के क़स्बा सिकंदराराऊ में नए नोट न मिलने से इलाज के अभाव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मामला मौहल्ला नोरंगाबाद का है। मृतक के परिजन ही इस दुखभरे वाकये को वयां कर रहे है। मौहल्ले के 50 साल के शेषकुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी।
खास बात यह है कि यह मौत नोटबंदी के चलते इलाज के लिए बैंक से नए नोट समय से न मिलने की वजह से हुई है। मृतक की पत्नी मंजू की माने तो वह बीमार हुए अपने पति के इलाज को नए नोट लाने के लिए बैंक आफ इण्डिया की शाखा पर लाइन में लगी थी।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

यहां चैक से उसे केवल चार हज़ार रूपये हासिल भी हुए लेकिन जब तक उसके पति की इलाज के अभाव में मौत हो गयी। मृतक के बेटे की माने तो उसके पिता के सीने में रात को दर्द हुआ था। उन्हें इलाज के लिए गाड़ी से ले जाना था लेकिन उन पर नए नोट नही थे। इसलिए पहिले तो उन्होंने बैंक आफ बड़ौदा ट्राई किया। पैसे न मिलने पर उसकी माँ मामा के लड़के से चैक लेकर बैंक आफ इण्डिया शाखा गयी। यहां दूसरी बार जाकर जबतक पैसे मिले उसके पिता की मौत हो गयी। परिवार के लोगो का रो.रो कर बुरा हाल है।



नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...