2016: यू-ट्यूब पर अव्वल रजनीकांत, शाहरूख,सलमान,आमिर पीछे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016, 12:53 PM (IST)

हर साल की तरह इस बार भी यूट्यूब ने साल 2016 में सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज की एक लिस्ट जारी की है। इस साल बॉलीवुड में कई फिल्मों के ट्रेलर देंखे गए है। कुछ फिल्म के ट्रेलर काफी दमदार रहें जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया वहीं कुछ के ट्रेलर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। ये ट्रेलर्स यूट्यूब पर छाए रहे, और 2016 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर साबित हुए। अभी हाल ही में रईस का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया, वहीं आमिर की दंगल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन अगर पूरे साल की बात की जाए तो रजनीकांत की फिल्म कबाली का ट्रेलर पहले नंबर पर रहा।

-> सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

जिसे दर्शकों द्वारा खूब देखा गया। केवल ट्रेलर ही नहीं यह फिल्म भी साल की सबसे बड़ी हिट रही। इस फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म ने करीब 550 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

-> 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

उसके बाद आमिर की दंगल, शाहरूख की रईस, सलमान की सुल्तान, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, शिवाय, बेफिक्रे, ऐ दिल है मुश्किल, फैन को सबसे ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया। भारतीय फिल्मों के ट्रेलर की कैटेगरी में रजनीकांत की फिल्म कबाली के ट्रेलर को पहला स्थान मिला है।
-> जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

रजनीकांत की इस फिल्म ने सिर्फ 13 दिन में साढ़े तीन बिलियन रूपये कमाये और इस फिल्म का सबसे ज्यादा ओपनिंग वर्ल्ड वाइड कलेक्शन था। कबाली के ट्रेलर को 32. 8 मिलियन व्यूवर्स ने देखा। उसके बाद आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल ने ली। सुलतान को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
-> बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!