कोहरे का कहर,13 टीचरों की हादसे में मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016, 11:20 AM (IST)

फाजिल्का। उत्तर भारत में कोहरे का असर फिर कहर बनकर टूटा है। शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 टीचरों ने अपनी जान गंवा दी। हादसा चांदमारी गारंव में बस स्टैण्ड के नजदीक हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी गाड़ी में 14 टीचर अबोहर से जलालाबाद जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 13 टीचर की मौत हो गई। जबकि एक टीचर की हालत गंभीर बनी हुई है।


जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान