श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी क्षेत्र में बनी एक धर्मशाला के बारातघर से नाराज मोहल्लेवासियों ने गुरुवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना था कि बारातघर में देर रात तक डीजे चलाया जा रहा है। साथ ही लोग इलाके में शराब पीकर गालीगलौच भी करते हैं। जिससे लोगों का इलाके में रहना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने आने वाले समय में परीक्षा नजदीक होने के चलते भी विवाह स्थल को नोटिस जारी कर डीजे बंद करने की मांग की।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी