प्रियंका को पछाड दीपिका पादुकोण बनी सबसे सेक्सी एशियाई महिला

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016, 5:13 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। उन्होंने चार बार की विजेता प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए सूची में पहला स्थान पाया है। इस वार्षिक सूची को ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने प्रकाशित किया।
फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही आगाज करने जा रही दीपिका ने अपने बयान में कहा, ‘‘इससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है। मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं है। जिसके साथ आप सहज है वहीं सेक्सी है। आत्मविश्वास सेक्सी है। मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है।’’
# इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!

साल 2016 की सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया। प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रहीं।
# तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..

शीर्ष 10 में शामिल अन्य कलाकार सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (10वें) हैं।
# सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी 53 वर्र्षीय नीता अंबानी संपादक की पसंद के रूप में पिछले 13 सालों में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उन्हें 32 वां स्थान मिला है।
(आईएएनएस)

# रणबीर-आलिया बन सकते हैं करीना के सास-ससुर