जनजाति छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016, 4:50 PM (IST)

बारां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सीताबाड़ी स्थित वनवासी आश्रम में विशाल जनजाति छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने शिरकत की। वहीं समारोह में समरसता सगंम में वनवासी कल्याण आश्रम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, एबीवीपी राजस्थान प्रदेश मंत्री संदीप क्षौत्रिय, अध्यक्षता जनजाति चितौड़ प्रांत प्रमुख प्रमोद राठौड़ और क्षेत्रीय संगठनप मंत्री संजय पांचपोर भी मौजूद रहे। समारोह में संजय पांचपोर ने कहा कि एक जनजाति समाज ही है। जिसकी बदौलत देश की सांस्कृतिक विरासत फल फूल रही है। लेकिन जनजातिय स्टूडेंट्स की समस्याओं को लेकर हमें आवाज उठानी होगी। तभी उनका विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सह सगंठन मंत्री राजेश गुर्जर, चितौड़ प्रांत प्रमुख दिनेश शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, जिला प्रमुख सोनू गौतम, राजभंवर सिंह, विभाग संयोजक योगेश गौतम, जिला संयोजक रोहित नागर, जिला सह बृजेश यदुवंशी, गोविन्द यादव छात्रा संयोजक गुंजन तिवारी, निशा सैनी, पायल शर्मा, महिमा नागर, कपिल राठौड़, अंकुश राठौड़, रवि राठौड़ और कपिल लौरी भी मौजूद रहे। इसके बाद जनजाति स्टूडेंट ने शहर में रैली भी निकाली और अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने छात्रवृति, छात्रावास, बालिका शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, लोक कला, स्वास्थ्य, मातृभाषा, दहव, शोध विषय, रिक्त पदों की भर्ती और महाविद्यालयों की मुलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराने की मांग की।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह