IPL को लेकर ऐसा बोले मुंबई के कप्तान रोहित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016, 12:17 PM (IST)

मुंबई। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लग गई थी और उसके बाद उन्हें पिछले महीने लंदन में अपनी सर्जरी करानी पड़ी थी। इसी कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ भारत में ही जारी पांच टेस्ट मैच की सीरीज में नहीं खेल पा रहे हैं। रोहित ने बुधवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में आईपीएल के अनुभव पर बात की।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने कहा कि वे चुनौतियां और जिम्मेदारियां उठाना पसंद करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले आईपीएल में वे तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे।

रोहित ने कहा कि पहले जब मुझे कप्तान नियुक्त किया गया था तो हम सब जानते हैं कि इसमें काफी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। टीम की अगुवाई करना बहुत बड़े सम्मान की बात है। जब मुझे कप्तानी मिली तो मैं इसके लिए तैयार था और मुझे लगता है कि कप्तानी सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा नहीं की जाती, इसमें कई लोग शामिल होते हैं।


# ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

रोहित ने कहा कि आईपीएल के दौरान खिलाडिय़ों और मेरे सहयोगी स्टाफ ने मुझे काफी सहयोग किया जिसे मैं भूल नहीं सकता। टीम मालिक के साथ-साथ दर्शकों ने भी मुझ पर काफी भरोसा दिखाया। मुझे जिम्मेदारियां दी और मैंने उन जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया। पिछले चार वर्षों में जब भी मैं कप्तान था, मैंने शानदार प्रदर्शन किया है और अगले सत्र में भी मुझे अपने टीम के सफल होने की उम्मीद है।

# विराट कोहली तेजी से बढ रहे हैं टॉप-10 की सूची में शामिल होने की ओर