कैथल। नाभा जेल बे्रक कांड के दृष्टिगत सतर्क कैथल पुलिस द्वारा अलर्ट सिक्योरिटी प्लान बी के तहत मॉक ड्रिल की गई। पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न कच्चे व पक्के 72 रास्तों पर नाकाबंदी की गई, तथा मॉक ड्रिल की सफलता पर पुलिस अधिकारियोंं द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए हाई अलर्ट सिक्योरिटी प्लान के तहत विभिन्न 88 बिंदु चिन्हित किए गए। जबकि अलर्ट सिक्योरिटी प्लान बी के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के लिए 72 बिन्दु चिन्हित करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस द्वारा बगैर कोई समय गंवाते हुए मुस्तैदी पूर्वक सभी बिंदुओं पर नाकाबंदी अमल में लाई गई। चंद मिनटों बाद ही जिला के उच्चाधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं पर नाकाबंदी की जांच की गई, तथा अलर्ट प्लान के तहत की गई नाकाबंदी पर संतोष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को मौक ड्रिल बारें अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि डीजीपी हरियाणा पुलिस डा. के पी सिंह के आदेशानुसार पुलिस द्वारा विभिन्न सिक्योरिटी प्लान तैयार किए गए थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह