ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस की मांग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 दिसम्बर 2016, 6:13 PM (IST)

भीलवाड़ा। राजस्थान मुस्लिम परिषद की ईकाई की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर सुखा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया है।
परिषद् के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि जिसे तरह राजस्थान में कई पर्वों व राष्ट्रपिता की जयंति पर सुखा दिवस घोषित किया हुआ है। उसी तरह हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर भी सुखा दिवस घोषित होना चाहिए। इसके बारे में राज्य सरकार को कई बार अवगत करवाया गया था लेकिन हमारी अभी तक मांग पूरी नही हुई है। इसके विरोध में हम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे है।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह